लालबर्रा: अक्षय तृतीया पर सरपंच आनंद बिसेन ने कंजई में किया धरती मां का पूजन, कृषि कार्यों का हुआ श्रीगणेश
लालबर्रा क्षेत्र में अक्षय तृतीया (आंखा तीज) का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 19 अप्रैल की रात्रि 8 बजे शुभ मुहूर्त के अवसर पर किसानों ने अपनी कृषि भूमि पर विशेष पूजन कर आगामी खरीफ सीजन के लिए खेती-किसानी के कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कंजई के सरपंच एवं अधिवक्ता आनंद बिसेन ने भी अपनी कृषि भूमि पर पहु