चक्रवाती तूफान से निपटने सरकार अलर्ट, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए सुरक्षा के निर्देश
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने अलर्ट जारी कर आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार ने कुल 1,769 संवेदनशील गांवों को चिह्नित किया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने अधिकारियों को असुरक्षित मकानों की पहचान, जलाशयों की निगरानी और आपात स्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा संबंधी सूचना और सहायता के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। नागरिक टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की �
Raipur, Raipur | Oct 28, 2026