बिसौली: वजीरगंज विकासखंड परिसर में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत पंचायत विकास योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
Bisauli, Budaun | Aug 14, 2026 वजीरगंज विकासखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को 1 बजे करीब राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत एक दिवसीय पंचायत डेवलपमेंट प्लान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।