दादरी: डीएनडी फ्लाईओवर से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें
नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर मंगलवार रात अचानक को वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे हुए हैं, वहीं वाहनों की 3 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने में जुट गए हैं।