हुज़ूर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरोह बेनकाब, इंजीनियर-मजदूरों को बनाया शिकार, 3 गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Aug 16, 2026 भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने लोगों को सुनसान इलाकों में ले जाकर चाकू की नोक पर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी रात में एयरपोर्ट और जेल रोड के आसपास पैदल जाने वाले लोगों को मदद के बहाने बाइक पर बैठाते थे।