ग्राम मोहना में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यापारी के यहां पर धावा बोलकर चने के एवम गेहूं के कट्टे चुराकर ले भागे। चोर पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और चने और गेहूं पर हाथ साफ किए और आगे की सटर उचकाकर भाग निकले। लालकृष्ण मंडलोई के यहां चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। करीब 21हजार रु के गेहूं चने चोरी हुए है। खरगोन