महिदपुर: महिदपुर नगर में बम निरोधक दस्ते ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की
बम निरोधक दस्ते द्वारा महिदपुर नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। एसपी उज्जैन प्रदीप शर्मा के आदेशानुसार चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बामनिरोधक दस्ते द्वारा महिदपुर नगर के व्यस्ततम क्षेत्र अंबेडकर चौक, जमातखाना, नया बसस्टैंड पर जाकर दुकानों, सार्वजनिक स्थानो, भोजनालयो, होटलों व सार्वजनिक परिवहन में उपयोग आने वाले वाहनों में जाकर की चेकिंग की गई।