महिदपुर: महिदपुर पुलिस ने लाखाखेडी नाहरपुर में भैरू बाबा मंदिर के पास से 16 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा
लाखा खेडी नाहरपुर मे भैरू बाबा मंदिर के पास से एक व्यक्ति प्लास्टिक का झोला लेकर खडा था जो पुलिस को आते देख हडबडा गया और भागने का प्रयास करने लगा ऐसे में पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली जिसमें व्यक्ति के पास से देशी शराब की करीब 16 क्वार्टर बरामद की गई वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है