जाले: कमतौल अंचल पुलिस कार्यालय का SSP ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही उजागर होने पर मांगा स्पष्टीकरण
Jale, Darbhanga | May 30, 2026 कमतौल स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई महत्वपूर्ण पंजी अद्यतन नहीं पाए गए, जिस पर SSP ने गहरी नाराजगी जताई। जांच के क्रम में दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ति एवं निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इंडेक्स पंजी, गिरोह पंजी, लूट, डकैती एवं गृह भेदन से संबंधित पंजी सहित थानावार खतियान चेक की