Public App Logo
शिमला: टालैंड - खलीनी सड़क मार्ग पर भीषण हादसा, टैंकर से टकराई कार, दो पुलिस जवानों की मौत । शिमला में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई । टालैंड - खलीनी सड़क मार्ग पर सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के समीप एक ऑल्टो कार और सामने से आ रहे टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई । हादसे में कार सवार दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें तत्काल आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार हादसा 16 अगस्त की रात कार नंबर HP-52A-2767 और टैंकर नंबर HP-92A-9229 के बीच हुआ । दोनों पुलिसकर्मी ऑल्टो कार में सवार होकर टालैंड से खलीनी की ओर जा रहे थे । इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई । मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है । दोनों पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है । #shimla #accident #hppolice - Dharamshala News