गिर्वा: प्रतापनगर पुलिस ने एक व्यक्ति का अपहरण करने व फिरौती मांगने के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 2, 2025 उदयपुर। थाना प्रतापनगर पुलिस ने युवक के अपहरण, मारपीट और 5 लाख की फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित तुलसीराम को 7 फरवरी को बहाने से बुलाकर गाड़ी में बैठाया गया और झालों का ढाणा जंगल ले जाकर मारपीट की गई। आरोपियों ने फिरौती मांगने के बाद उसे नेगडिया टोल नाके पर छोड़ दिया और धमकी दी।