फागी: ग्राम चिथवाड़ी शादी समारोह से चोरी हुई पिकअप को पुलिस ने बरामद कर, शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
Phagi, Jaipur | Mar 15, 2024 सामोद थाना इलाके के ग्राम चिथवाड़ी में शादी समारोह में चोरी हुई पिकअप की वारदात में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनोज मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने में परिवादी सुनील कुमार ने पिकअप गाड़ी चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। जहां पुलिस ने विशेष टीम बनाकर आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोर मनोज मीणा को गिरफ्तार किया।