फागी: फुलेरा में लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर ऑफिसर ने किया मतदान बूथों का किया निरीक्षण
Phagi, Jaipur | Mar 14, 2024 फुलेरा में चुनाव आयोग के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी मे गुरुवार को सेक्टर ऑफिसर मदनलाल ने पुराना फुलेरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र सहित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रो पर पेयजल, शौचालय, बिजली, कमरों आदि का सेक्टर ऑफिसर ने निरीक्षण किया।