जमुई: मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च, कचहरी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बढ़ता अपराध एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जमुई जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। साथ ही कचहरी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।