गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गरीब की जमीन कब्जा करने वाले दबंगों को प्रशासन सिखाए सबक
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।उन्होंने मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा,चिंता मत करिए,सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।