भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित नूर महल लाल मस्जिद रोड पर आवारा कुत्तों ने एक बच्चे का मुंह नोंच लिया,चेहरे की सर्जरी हुई
Huzur, Bhopal | Oct 21, 2026 भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित नूर महल लाल मस्जिद रोड पर आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे का मुंह नोंच लिया। इससे उसकी सर्जरी करनी पड़ी। बच्चा पिछले 5 दिनों से हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। वार्ड-9 के लाल मस्जिद रोड पर पिछले 5 दिनों में कुत्ते 15 से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुके हैं। इनमें आठ वर्षीय इब्राहिम भी शामिल हैं।