गढ़ी: गढ़ी में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, दशरथ सिंह वाघेला पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग
जिले के गढ़ी क्षेत्र के मादलदा गांव में खेत में शिक्षक का शव मिलने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों और कांग्रेस नेता, अधिवक्ता दशरथसिंह वाघेला के खिलाफ पुलिस द्वारा शव अनादर का मामला दर्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को गढ़ी में अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। दोपहर 3बजे मिली जानकारी अनुसार गढ़ी अभिभाषक संघ के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।