आगर: ग्राम डिगोन की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहित महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल आगर में किया गया उपचार
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम डिगोन की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहित महिला अनीता पति रोडू ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे तबीयत बिगड़ने पर आगर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया है।