आगर: स्वतंत्रता दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान करेंगे ध्वजारोहण, बुधवार शाम पहुंचेंगे सर्किट हाउस
जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री और मध्यप्रदेश शासन के अनुसुचित जाति कल्याण विभाग मंत्री नागर सिंह चौहान बुधवार शाम को आगर।आएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगर जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री बुधवार शाम करीब 6 बजे तक आगर सर्किट हाउस पर पहुंचेंगे। उसके बाद जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओ से चर्चा करेंगे।