गरौठा: हीरानगर बस स्टैंड के पास सड़क धंसी, एक साल से नहीं हुई मरम्मत; हर घर जल योजना की खुदाई बनी हादसे का कारण
गरौठा-ककरवई मार्ग पर हीरानगर बस स्टैंड के पास सड़क के बीचों-बीच गहरा कटाव होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ‘हर घर जल योजना’ के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन करीब एक साल बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात में सड़क और धंसने से बाइक सवारों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित ठेकेदार ने बारिश के बाद सड़क की मर