तिजारा: टपूकड़ा के गोपाली चौक पर जल भराव, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मांगा समाधान
Tijara, Alwar | Jun 29, 2026 टपूकड़ा कस्बे के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित गोपाली चौक पर लंबे समय से चली आ रही जल भराव की समस्या को लेकर राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे एसडीएम कृष्ण सिंह को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गोपाली चौक पर लगातार पानी भरा रहने से स्थान दुर्घटना का कारण बन गया है। कई लोग घायल हो चुके हैं।