जिले के सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा को लेकर जिला अग्निशामक विभाग के द्वारा फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मी, रसोइया समेत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित तरीके से भवन से बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।