कोडरमा: कोडरमा घाटी में इथेनॉल टैंकर पलटा, घंटों लगा जाम
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर स्थित कोडरमा घाटी में शुक्रवार को इथेनॉल से लदा एक टैंकर शुक्रवार को 10 बजे पलट गया। टैंकर से रिसाव शुरू होने के कारण एहतियातन दोनों ओर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया, जिससे लंबा जाम लग गया। शादी सीजन होने के कारण कई बारात की गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं।