फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान (10 फरवरी से 25 फरवरी 2026) की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक वर्चुअल माध्यम (गूगल मीट) से संपन्न हुई, जिसमें सिविल सर्जन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।