कोडरमा: जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न, पर्यावरणीय नियमों का सख़्ती से पालन करने के निर्देश
उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यावरण समिति, कोडरमा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण से संबंधित सभी अधिनियमों एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।