धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों, नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में धान खरीदी प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, एग्रीस्टैक पंजीयन एवं उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026 #janjgirChampa