Public App Logo
Profile Picture

PRO Janjgir-Champa

@projanjgir_champa
569Followers
0Following
जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की अविराम यात्रा एक प्रेरणादायी अध्याय है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आह्वान किया है कि 17 सितंबर शाम 7 बजे घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री जी के प्रति स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान  करें।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
युवा शक्ति, नई उड़ान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी है, जिसके तहत 5 वर्षों में ₹500 करोड़ खर्च कर 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर विकसित किए जाएंगे तथा NIPUN JOB Engine के माध्यम से युवाओं को कौशल से सीधे औपचारिक रोजगार की राह मिलेगी।

सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को कौशल, अवसर और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दे रही है।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
‘सेवा संकल्प अभियान’ जन-जन तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ

सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ संचालित कर रही  है। इस अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार का यह अभियान शासकीय सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने और जनकल्याण व जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 11.5 लाख आवास विगत ढाई वर्षों में बनकर तैयार हुए। आज छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन 1,600 नए पीएम आवास बन रहे हैं।

श्री विष्णु देव साय  
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
प्रधानमंत्री आवास योजना के 2 लाख हितग्राही परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ। खुशियों की चाबी सौंपकर उन्हें नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। सभी हितग्राही परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री विष्णु देव साय  
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन सेवन पर जनजागरूकता एवं बाल संदर्भ शिविर आयोजित

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
नवागढ़ के जगमहंत में सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम ने सौंपी पी एम आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी

कच्चे मकानों से पक्के आशियानों तक पहुंचा 8,546 परिवारों का सफर, पक्के घर का सपना हुआ साकार

जिलेभर की ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ हुआ गृह प्रवेश, हितग्राहियों को सौंपी गई ‘खुशियों की चाबी

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
सशक्त महिलाएं, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 13 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर स्व-सहायता समूहों, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के जरिए समृद्धि की नई कहानी लिख रही हैं।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़ेंगे जिले के युवा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जांजगीर-चांपा, 11 सितंबर 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने का अवसर मिलेगा। कलेक्टर अभियान की तैयारियों एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले में अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। 
     युवा अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा माथूर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत क्विज” का आयोजन मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। जिले के पात्र युवा ’’25 सितंबर 2026 तक’’ क्विज में भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं। प्रतियोगिता की प्रक्रिया क्विज से शुरू होकर जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाएगी। विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं सामाजिक विकास सहित विभिन्न विषयों पर युवाओं के विचारों एवं सुझावों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण, नवाचार एवं राष्ट्र विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है। मेरा युवा भारत, जांजगीर-चांपा द्वारा जिले के सभी पात्र युवाओं, युवा संगठनों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से ’’25 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि से पूर्व अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत क्विज में सहभागिता’’ करने का आह्वान किया गया है। बैठक में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जल संरक्षण के संकल्प से छत्तीसगढ़ ने भूजल संरक्षण में रचा इतिहास। जनभागीदारी, किसानों की सहभागिता और जल संरचनाओं के संरक्षण से भूजल की तस्वीर बदल रही है।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
Video 10
सशक्त महिलाएं, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 13 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर स्व-सहायता समूहों, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के जरिए समृद्धि की नई कहानी लिख रही हैं।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
किसान बने आधुनिक, खेती हुई आसान 

आधुनिक कृषि यंत्रों से लेकर ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई और प्राकृतिक खेती तक, छत्तीसगढ़ में किसानों को मिल रही नई तकनीक और नए अवसर। 7,745 किसान कृषि यंत्रों से जुड़े, 49,983 किसानों को सिंचाई योजना का लाभ और 36 लाख+ किसानों का डिजिटल पंजीयन हुआ। 

सुशासन सरकार के प्रयासों से आधुनिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय और समृद्धि को नई दिशा मिल रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/>

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
पोरा के तिहार आगे संगी, घर-घर मा सुख-समृद्धि छागे।

हमर कृषि संस्कृति ल समर्पित लोक परब पोरा तिहार के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना।
गौ सेवा के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

सुरभि गौधाम योजना के तहत प्रदेश में 1,460 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य है, जिनमें 151 को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और 42 गौधाम संचालित हैं। इनके माध्यम से 5,109 से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिला है।

गोवंश का संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण, सुशासन सरकार की प्राथमिकता है।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
‘लोकल’ से ‘ग्लोबल’ की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़... 

छत्तीसगढ़ को देश का नया Export Hub बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। 

छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी मिलने से प्रदेश के उद्योगों और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के नए अवसर मिलेंगे। सुशासन सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की स्थानीय उपज, उत्पाद और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान के साथ वैश्विक बाजार मिले।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के शुभारंभ अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में शुभारंभ कार्यक्रम का वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी परियोजना कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में सीधा प्रसारण देखा गया
पीएम सूर्यघर योजना के लाभ में ऋण बाधा न बने, बैंक करें प्रकरणों का त्वरित निराकरण - कलेक्टर

सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में लगाए जाएंगे आजीविका एवं लोन मेले

कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक में दिए निर्देश

सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को जोड़ने कहा
मंत्रिपरिषद ने राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी है। 

नई नीति के माध्यम से प्रदेश में मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच एवं व्यापार सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी गई है। प्रदेश को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को स्वीकृति एवं शासकीय सेवकों के लिए आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
AI से स्मार्ट मॉनिटरिंग, शिक्षा में नई रफ्तार

प्रदेश में AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र से स्कूलों और शिक्षा योजनाओं की रियल-टाइम निगरानी, 1 लाख+ कॉल से फीडबैक और बारकोड आधारित पाठ्यपुस्तक ट्रैकिंग से ₹40 करोड़ की बचत सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार में टेक्नोलॉजी से निगरानी को स्मार्ट बनाकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा रही है।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
मंत्रिपरिषद ने राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी है। 

नई नीति के माध्यम से प्रदेश में मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच एवं व्यापार सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
AI के साथ नए युग की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़।

सुशासन सरकार ने मुख्यमंत्री AI मिशन की शुरुआत कर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए अवसरों की नींव रखी है। अगले पांच वर्षों तक ₹100 करोड़ प्रतिवर्ष के प्रावधान के साथ युवाओं को AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में प्रशिक्षित किया जाएगा।

कृषि, स्वास्थ्य, प्रशासन और उद्योग में AI के उपयोग से नवाचार, निवेश और रोजगार को नई गति देने का प्रयास है।

CMO Chhattisgarh CMO Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
सुशासन से आसान हुई सरकारी सेवाओं तक पहुंच

‘सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ की पहल से अब नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर रहे हैं।

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नैला निवासी श्री नंदकुमार कश्यप ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर समय पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_सेतु nis:value=सेवा_सेतु nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalgovernance nis:value=DigitalGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janjgirchampa nis:value=janjgirchampa nis:enabled=true nis:link/> 

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai
छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था नए संसाधनों, आधुनिक तकनीक और नवाचार के साथ निरंतर सशक्त हो रही है।

स्मार्ट क्लास, स्कूलों का नवीनीकरण, शिक्षकों का प्रशिक्षण और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग जैसी पहल बच्चों के लिए सीखने के बेहतर अवसर तैयार कर रही हैं।

हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, क्योंकि आज की सशक्त शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai