धौलछीना: पुलिस ने धौलछीना बाजार में भटक रही मानसिक रूप से कमजोर वृद्ध महिला को उसके परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार
धौलछीना निवासी एक व्यक्ति ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि धौलछीना बाजार में एक मानसिक रुप से विक्षिप्त वृद्ध महिला शोर-शराबा मचा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को सुरक्षा की दृष्टि से थाना धौलछीना लेकर आये। जिसके बाद महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर उचित हिदायत दी गई।