धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने बाड़ेछीना बाजार में चेकिंग के दौरान अवैध रुप से शराब बेच रहे दुकानदार को किया गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना बाजार में एक दुकानदार प्रदीप चम्याल को उसकी दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते हुए पाया गया। साथ ही अवैध शराब भी बरामद की गई। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।