धौलछीना: पुलिस ने धौलछीना में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक को किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज
एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 04 सीसी 0661 पिकप का चालक नवीन कुमार निवासी पहाड़पानी, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।