धौलछीना: सीडीओ ने धौलछीना में संचालित एग्रो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, पैकेजिंग की गुणवत्ता को सुधारने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिले के विकासखंड भैंसियाछाना के धौलछीना क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने धौलछीना में ग्रामीण उद्यम वेग रीप परियोजना की ओर से संचालित एग्रो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की ओर से बना गए उत्पादों की जानकारी ली। पैकेजिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।