धौलछीना: धौलछीना में नाबालिग दौड़ा रहा था बाइक, पुलिस ने अभिभावक के विरुद्ध की 25 हजार रुपय की चालानी कार्रवाई
थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाड़ेछीना तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन संख्या यूपी 21 ए 6384 को रुकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा वाहन को नहीं रोका गया। शक होने पर वाहन चालक से उसकी उम्र के बारे में प्रमाण लिया गया तो चालक नाबालिक पाया गया। जिसके बाद बाइक को सीज कर अभिभावक का 25 हजार रुपय का चालान किया।