ऊंचाहार: सिंघापुर भटौली गाँव में नाले को पार करके स्कूल जाते बच्चों का वीडियो वायरल, सिस्टम की नाकामी हुई उजागर
सरकार विकास को लेकर बड़े बड़े दावे करती हैं लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है, इसकी बानगी मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नजर आई है।वायरल वीडियो ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के सिंघापुर भटौली गाँव का है, जहां जान जोखिम में डालकर छोटे छोटे बच्चे क्षोभ नाले को पार करके स्कूल जाते हुए नजर आ रहे हैं।इस वीडियो ने सिस्टम की नाकामी को भी उजागर कर दिया है।