*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*थाना रैपुरा पुलिस टीम ने दुष्कर्म के वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रैपुरा श्री राम सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री सुभाष राम व उनकी टीम द्वारा दुष्कर्म के वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरण-*
उल्लेखनीय है कि थाना रैपुरा अन्तर्गत एक निवासी ने सूचना दी थी कि 24.05.26 को घर से उनकी लडकी उम्र 20 वर्ष को शिवम पाल पुत्र राजू पाल द्वारा भगा ले जाना। इस सूचना पर थाना रैपुरा में मु0अ0सं0 150/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना पीड़िता की बयान अन्तर्गत धारा 183 व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त की धारा 87 का लोप करते हुए धारा 64(1) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोतरी की गयी तथा आज दिनांक 03.06.2026 को अभियुक्त शिवम पाल पुत्र राजूपाल को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*
1.उ0नि0 श्री रूपनारायण सिंह
2.आरक्षी अमित तिवारी