भीलवाड़ा: 2 साल और 12 साल से फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार, पोक्सो का 10 हजार और शराब तस्करी का 7500 का इनामी दबोचा
भीलवाड़ा। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना पुर एवं डीएसटी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो इनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। पोक्सो केस में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में दर्ज पोक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में आरोपी को दबोचा।