सिंगरौली: खनिज विभाग ने सिंगरौली जिले के ग्राम कोल्हुआ से अवैध कोयला परिवहन करते हुए दो ट्रैकों को किया जप्त।
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ग्राम कोल्हुआ से अवैध रूप से डंप कोयला को दो ट्रैकों में लोड कर अवैध रूप से परिवहन कर विक्रय हेतु ले जाया जा रहा था वहीं सूचना मिलने पर जिला खनिज अधिकारी एके राय के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए दो ट्रैकों को जप्त किया जिन दोनों ट्रक वाहनों का वाहन क्रमांक नंबर एक ही है।