सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गोपद नदी के पुल एवं अन्य दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रो में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।
आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में सिंगरौली जिले में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सिंगरौली पुलिस के मौजूदगी में गोपद नदी के पुल एवं अन्य कई दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।