सिंगरौली: म.प्र. शासन श्रमविभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार श्रमिकों को कार्य स्थल पे ही जल उपलब्ध कराये सहायक श्रम आयुक्त सिंगरौली।
जनसमुदाय को लू के प्रकोप से बचने हेतु मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह विभाग भोपाल द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में सहायक श्रम आयुक्त सिंगरौली के द्वारा जिले में स्थित समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानो तथा अन्य क्षेत्रो में नियोजित श्रमिकों के प्रबंधको एवं मालिकों से इस आशय के अपेक्षा की कार्य स्थल पर ही जल व छाया की व्यवस्था करे।