सिंगरौली: चितरंगी क्षेत्र के ग्राम खजहवा मे राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने पूजन अर्चन कर जल संवर्धन अभियान की शुरुआत की ।
राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ,पूर्व विधायक श्री अमर सिंह, के गरिमामय उपस्थिति में ग्राम पंचायत चितरंगी क्षेत्र के ग्राम खजहवा उर्फ बंधा में स्थित तालाब मे विधिवत पूजा अर्चन एवं श्रमदान कर अभियान को मूर्त रूप दिया गया।