सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र मे निवासरत एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लू लगने से हुई मौत।
मोरवा थाना क्षेत्र के मोरवा में निवासरत एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति जो मोरवा में स्थित महाराजा होटल के पीछे रहता था जिसको लू लग गया था जिसका इलाज चल रहा था वही आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।