भीलवाड़ा: गुलाबपुरा में सिद्ध गणेश मंदिर में चोरी, चोर ले गए चांदी के छत्र व नकदी
जिले के गुलाबपुरा कस्बे में गुरुवार रात चोरों ने सिद्ध गणेश मंदिर को निशाना बनाया। खिड़की और चैनल गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे बदमाश चांदी के छत्र, दानपात्र की नकदी और अन्य धार्मिक सामग्री चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार करीब एक किलो व अन्य छोटे चांदी के छत्र तथा लगभग ₹18000 नगदीथी।