सिरसा में हर सोमवार और वीरवार सुबह 10 से 12 बजे जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होते हैं। लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जाती हैं और विभागों को त्वरित समाधान के आदेश मिलते हैं। हाल ही में हुए शिविर में 25 शिकायतें आईं, जिन्हें जल्द सुलझाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।