करछना: गलुआबाद स्थित होटल की गोमती और छप्पर में अराजक तत्वों ने लगाई आग, मच गया हड़कंप
औद्योगिक थाना क्षेत्र के गलुआबाद स्थिति होटल की गोमती एवं छप्पर में शनिवार रात 1:30 बजे के करीब अराजकतत्वों द्वारा आग लगा दिया गया। जानकारी के मुताबिक करछना क्षेत्र के कपठुआ निवासी राम कैलाश द्विवेदी गलुआबाद गांव के सामने गोमती व छप्पर रखकर होटल खोल रखा था। मामले को लेकर राम कैलाश द्वारा औद्योगिक थाने पर पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है