करछना: तहसील करछना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों का निस्तारण नहीं हो रहा
करछना तहसील परिसर में शनिवार को शासन के मंसा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के आने की जानकारी पर फरियादियों की भीड़ देखी गई। लेकिन 12:30 बजे तक वह नहीं पहुंचे। वर्षों से संपूर्ण समाधान दिवस का चक्कर काट रहे फरियादियों के समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।