करछना: तहसील करछना में आयोजित समाधान दिवस पर डीएम के आगमन की शुगबुगाहट से वर्षों से लगे गंदगी के ढेर को हटाने का कार्य तेज
करछना तहसील परिसर के आस-पास वर्षों से गंदगी का अंबार जमा हुआ है। जिसकी दुर्गंध से दूर दराज से आने वाले फरियादीयों के साथ अधिवक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही थी। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था। शनिवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर डीएम के आने की शुगबुगाहट पर सुबह 8 बजे से ही सफाई कर्मियों के द्वारा कूड़ा हटाने का कार्य किया जा रहा है।