करछना: हनुमानपुर मोरी के पास स्कूली बच्चों के बीच मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा, घायल
करछना थाना क्षेत्र के भडेंवरा बाजार के हनुमानपुर मोरी के पास शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के करीब किसी बात को लेकर स्कूली बच्चे आपस में भिड़े थे। जिसे देख ककरम गांव का एक युवक बीच बचाव करने के लिए पहुंचा। वही मौके पर मौजूद स्थानी लोगों ने बीच बचाव कर रहे युवक को पड़कर जमकर पिटाई कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए भेजा।