करछना: पचदेवरा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे जेई की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब रेलवे बिजली का फाल्ट ठीक करने आए अवर अभियंता (जेई) दिलीप कुमार मौर्या 24 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी दरौली थाना जमानिया जनपद गाजीपुर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रेल अधिकारी महकमा में हड़कंप मच गया।