कोल: खीरामई के तालाब में मिला 9 दिन से लापता किशोर का शव, अपहरण के बाद हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 गांव खीरामई के तालाब में 9 दिन से लापता किशोर का शव पड़ा मिला है। कुरहेला निवासी 14 वर्षीय ललितेश 10 फरवरी को अचानक कहीं गायब हो गया था। परिजनों के द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार शाम ललितेश का शव खीरामई के तालाब में पड़ा मिला है।