कोल: सिसरोई के निकट डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल, सीएचसी में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 सिसरोई के निकट एक बाइक सवार अचानक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। गांव करहेला निवासी शीलेन्द्र जन सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार रात्रि वह अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। घटना में शीलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।