कोल: कंपनी बाग चौराहे पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को इलेक्ट्रिक बस ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Feb 19, 2025 कंपनी बाग चौराहे पर तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस ने चौराहे पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। घटना में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार की ड्यूटी कंपनी बाग चौराहे पर लगी हुई है। बुधवार शाम अरविंद चौराहे पर थे इस दौरान इलेक्ट्रिक बस ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।